सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

Admin
1 Min Read

चंडीगढ़, 24 जुलाई

संगरूर से आम आदमी पार्टी (आपके सांसद हरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को बरनाला में सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भगवंत मान सरकार ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की है।एक बयान मेंआप सांसद मीत हेयर ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय और अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ इस मामले पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुएबरनाला सब-डिवीजन के डीएसपी सतवीर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।”उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की किसी भी तरह के अन्याय या गलत व्यवहार के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की पॉलिसी है और वह हर नागरिक की इज्ज़त और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “सरकार ऐसे मामलों के सामने आने पर तुरंत और ठोस कार्रवाई करने में विश्वास रखती है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *